20 KB फोटो — फोटो को 20 KB से छोटा करें

कई सरकारी फॉर्म में फोटो 20 KB के अंदर माँगी जाती है। यह टूल आपकी फोटो को 20 KB के अंदर की JPG बना देता है — बिना क्वालिटी पूरी तरह बिगाड़े। सब कुछ आपके ब्राउज़र में ही होता है।

फोटो यहाँ ड्रॉप करें या क्लिक करके चुनें

JPG · PNG · WebP

फोटो चुनें — 20 KB से छोटी JPG बनेगी।

Ye tool aapke browser mein hi chalta hai — aapki photo ya file hamare server par upload nahi hoti.

कैसे इस्तेमाल करें?

  1. फोटो चुनें।
  2. टूल अपने आप 20 KB के अंदर की JPG बना देगा।
  3. डाउनलोड करके उसी फोटो को फॉर्म में अपलोड करें।

20 KB में फोटो धुंधली दिखे तो?

  • मूल फोटो साफ़ और तेज़ होनी चाहिए — धुंधली फोटो कंप्रेस करने पर और खराब दिखती है।
  • फोटो में सिर्फ जरूरी हिस्सा (चेहरा-कंधे) रखें, बाकी क्रॉप कर दें।
  • फिर भी ठीक न हो तो बड़े साइज़ (30–50 KB) वाला विकल्प देखें, कुछ फॉर्म उसे भी स्वीकार करते हैं — फॉर्म के निर्देश जाँचें।

सामान्य सवाल-जवाब (FAQ)

फोटो की चौड़ाई-ऊंचाई कितनी रखनी चाहिए?

हर फॉर्म का नियम अलग होता है (जैसे 200x230 px)। फॉर्म के निर्देश देखकर फोटो क्रॉप करें, फिर इस टूल से 20 KB करें।

क्या PNG में भी 20 KB हो सकती है?

PNG कंप्रेस करने में भारी होती है, इसलिए टूल JPG बनाता है — जो लगभग हर फॉर्म स्वीकार करता है।

क्या यह मोबाइल में चलेगा?

जी हाँ, सभी आधुनिक ब्राउज़र में चलता है।

क्या कोई लिमिट है?

कोई लिमिट नहीं — जितनी फोटो बदलनी हों, बदलें। कुछ भी सर्वर पर नहीं जाता।

फोटो रिजेक्ट हो गई, क्यों?

आम वजहें: साइज़ नियम से बाहर, धुंधली फोटो, या फॉर्म का दूसरा फील्ड गलत। फॉर्म के निर्देश फिर से जाँचें।