इमेज से PDF — कई फोटो को एक PDF में बदलें

दस्तावेज अपलोड करते समय अक्सर एक PDF माँगी जाती है — जैसे मार्कशीट, आधार और फोटो सब एक साथ। इस टूल में कई इमेज चुनें, क्रम बदलें, और एक PDF बनाकर डाउनलोड करें। फाइलें आपके ब्राउज़र में ही बनती हैं।

Ye tool aapke browser mein hi chalta hai — aapki photo ya file hamare server par upload nahi hoti.

कैसे इस्तेमाल करें?

  1. 'इमेज चुनें' से एक साथ कई फोटो चुनें (आधार, मार्कशीट… जो जो PDF में चाहिए)।
  2. लिस्ट में क्रम जाँचें — ↑ बटन से ऊपर ले जाएँ।
  3. 'PDF बनाएँ' दबाएँ, फिर 'PDF डाउनलोड करें'।

सुझाव

  • हर पेज साफ़ और पढ़ने लायक होना चाहिए — धुंधली फोटो PDF में भी धुंधली रहती है।
  • पहला पेज सबसे जरूरी दस्तावेज रखें (आमतौर पर वही सबसे पहले देखा जाता है)।
  • PDF का साइज़ बड़ा हो गया तो इमेज कम रोशनी में दोबारा फोटो लें — छोटी फाइल बनेगी।

सामान्य सवाल-जवाब (FAQ)

PDF में पेज का साइज़ क्या होता है?

हर इमेज A4 पेज के बीच में फिट होती है — जो प्रिंट और अपलोड दोनों के लिए ठीक रहता है।

क्या मेरे दस्तावेज सर्वर पर जाते हैं?

नहीं। पूरी PDF आपके ब्राउज़र में ही बनती है।

कितनी इमेज डाल सकते हैं?

जितनी चाहें, बस हर इमेज की क्वालिटी साफ़ रखें। बहुत सारी इमेज पर PDF भारी हो जाएगी।

क्रम गलत हो गया?

↑ बटन से इमेज ऊपर ले जाएँ और दोबारा PDF बनाएँ।

PDF मोबाइल में खुल रही है लेकिन फॉर्म ले नहीं रहा?

फॉर्म में साइज़ की सीमा हो सकती है — छोटी इमेज से दोबारा PDF बनाएँ।